लिलुआ में हुआ गो पूजन व लगा आरोग्य शिविर

0


HnExpress सीताराम अग्रवाल, कोलकाता : पवित्रम गो सेवा परिवार द्वारा आज लिलुआ गोशाला, हावड़ा में गो पूजन एवम् आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। संस्थापक अजय भरतिया ने मंत्रोच्चारण के साथ गोपूजन करवाया आरोग्य शिविर में श्रीमति अनुराधा अग्रवाल, अनिता अगरवाल ने अनेक बीमारियों के सरल एवम घरेलू इलाज बताये।

कार्यक्रम का संचालन विनोद अगरवाल ने किया। संस्था के अध्यक्ष संजय भरतिया ने हावड़ा इकाई का गठन किया, जिसमें संतोष केडिया एवम सांवरमल शर्मा को आरोग्य प्रभारी, अनिल अग्रवाल, राजकुमार खेमका एवम् मनोज देवड़ा को व्यवस्था प्रभारी, अरुण अग्रवाल व अमित डाबडीवाल को गो सेवा प्रभारी, श्रीमति नीलिमा सिन्हा को मातृशक्ति, राजेश कनकरानीया, संभु अग्रवाल को संयोजक का प्रभार दिया गया।

रमेश नांगलिया ,संजय सिंघला तथा विनोद टेकरीवाल को हावड़ा संरक्षक घोषित किया गया। कार्यक्रम का समापन अनिर्वाण नियोगी ने किया। कार्यक्रम की सफलता में श्रीमति मीना नागवांन, सन्दीप सुल्तानिया, शंकर जैसवाल, मनोज कुमार, अक्षय, निकुंज अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, ओमप्रकाश पोद्दार, रमेश गुप्ता, अरुण तिवाड़ी, मनोज चौहान, इंदु त्रिपाठी, रत्नेश त्रिपाठी, अपर्णा शर्मा, विनीता शर्मा आदि सभी सदस्यों ने सहयोग किया।

संस्था पिछले कई वर्षों से घायल-बीमार गोवंश की सेवा, गांव गांव में जैविक खेती और पंचगव्य चिकित्सा हेतु निशुल्क प्रशिक्षण, पंचगव्य उत्पाद के प्रचार-प्रसार का कार्य कर रही है। संस्था द्वारा प्राकृतिक, जैविक उत्पाद के प्रचार हेतु पवित्रम स्वदेशी प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कोलकाता, हावड़ा, धनबाद आदि कई शहरों में स्थायी केन्द्र बनाये जा रहे हैं।



महिलाओं को गोबर से धूप, दीपक, गमले व मूर्तिया बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्था गो सेवा, गो-रक्षा के अलावा आरोग्य, पर्यावरण, बच्चो के लिए वैदिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य कर रही है भारत मे गुरुकुलों की परम्परा फिर से शुरू हो, इसके लिए निरन्तर प्रयासरत है।

संस्था द्वारा बच्चो को भारतीय संस्कृति व संस्कारों से जोड़ने हेतु समर केम्प का आयोजन किया जाता है जिसमे 15 वर्ष तक की आयु के बच्चो को योग, ध्यान, संगीत की शिक्षा दी जाती है। खेल खेल में घर में बड़ों का आदर, पर्यावरण की रक्षा एवम गीता के श्लोक सिखाये जाते है। इस वर्ष यह केम्प जून महीने में धनबाद में होने की योजना है।

FacebookTwitterShare

Leave a Reply Cancel reply